अध्यक्ष पद पर डॉ. सुवेक वार्ष्णेय और आयुष वार्ष्णेय, सचिव पद पर डॉ. अनूप कुमार व डॉ. आयुष सिंघल, कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. निखिल कुमार व डॉ. ईशान और सांस्कृतिक सचिव पद पर डॉ. आस्था व डॉ. रिंकी सिंघल के बीच मुकाबला हुआ।
प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन (पीडीए) का चुनाव 4 मई को जीटी रोड स्थित एक होटल में हुआ। डॉ. सुवेक वार्ष्णेय अध्यक्ष, डॉ. अनूप कुमार सचिव और डॉ. निखिल को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहन कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
पीडीए का चुनाव पूर्व आईएमए अध्यक्ष डॉ. विपिन गुप्ता चुनाव अधिकारी की देखरेख में हुआ। अध्यक्ष पद पर डॉ. सुवेक वार्ष्णेय और आयुष वार्ष्णेय, सचिव पद पर डॉ. अनूप कुमार व डॉ. आयुष सिंघल, कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. निखिल कुमार व डॉ. ईशान और सांस्कृतिक सचिव पद पर डॉ. आस्था व डॉ. रिंकी सिंघल के बीच मुकाबला हुआ।
शहर के 223 चिकित्सकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम चार बजे से छह बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद मतगणना हुई। चुनाव अधिकारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। डॉ. सुवेक 190 मत, डॉ. अनूप 145 मत, डॉ. निखिल 161 मत और डॉ. आस्था 137 मत पाकर विजयी रहे।
विज्ञापन
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. भरत वार्ष्णेय, डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. अभिषेक सिंह और डॉ. अभिषेक वार्ष्णेय ने पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. उमाकांत गुप्ता, डॉ. रजत प्रताप सिंह, सौरभ पाठक, डॉ. अवधेश भारद्वाज, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. जैली, डॉ. नेहा त्यागी, डॉ. रश्मि रानी, डॉ. दिप्ती, डॉ. हर्ष, डॉ. एके सिंघल, डॉ. अंकुर सिंघल मौजूद रहे।