फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वप्न है आत्मनिर्भर भारत : सुरेश

Fri, 10 Jul 2020 08:11 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गन्ना मंत्री एवं अलीगढ़ के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वप्न है और भारत तेजी से आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। प्रभारी मंत्री ने शुक्रवार को ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेसिंग में पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिंदुस्तान गति के साथ आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने वोकल फॉर लोकल एंड मेक इट ग्लोबल का नारा दिया है। इससे देश में रोजगार के अवसर पैदा होंगे और देश आत्मनिर्भर बनेगा। 
विज्ञापन



12 मई 2020 को प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ रुपये की आत्मनिर्भर पैकेज की घोषणा की थी। यह देश की कुल जीडीपी का 10 प्रतिशत है। इसमें एमएसएमई सेक्टर का विशेष ख्याल रखा गया, क्योंकि एमएसएमई भारत के विकास की रीढ़ है। 30 लाख से अधिक इकाइयों को 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए।


50 हजार करोड़ रुपये का एमएसएमई के लिए फंड बनाया गया। 200 करोड़ रुपये से कम वैल्यू की वैश्विक निविदाओं पर रोक लगा दी गई है। इससे एमएसएमई को बढ़ाने में सहयोग मिलेगा। वन नेशन वन राशन कार्ड एवं वन नेशन वन मार्केट इस दिशा में प्रमुख कदम है। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि किसानों के उत्पादन के भंडारण एवं परिवहन के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी मुहैया कराई जाएगी। यह योजना 5 साल के लिए शुरू की गई है। स्वदेशी प्रोडक्ट को पहचान दिलाने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। 26 प्रोडक्ट को मेक इन इंडिया में लिस्टेड किया गया है। डिफेंस में निवेश आकर्षित करने के लिए एफडीआई 49 से बढ़ाकर 74 प्रतिशत कर दिया गया है। डिफेंस कॉरिडोर के माध्यम से स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। अब बुलेट प्रूफ जैकेट का निर्माण भारत में हो रहा है और 100 देशों में निर्यात किया जा रहा है। 


उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत एमएसएमआई के कल्याण के लिए 16 योजनाएं लागू कीं। वहीं दूसरी ओर गरीबों, दलितों, श्रमिकों व किसानों के लिए भी बडे़ कदम उठाए, जिससे हर क्षेत्र में विकास की एक नई कहानी लिखी जा रही है। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने किया। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, विक्रांत गर्ग, आशीष आदि शामिल हुए। 

विकास दुबे एनकाउंटर के सवाल को टाल गए सुरेश राणा
जुम ऐप के माध्यम से पत्रकारों से बातचीत कर रहे प्रभारी मंत्री सुरेश राणा विकास दुबे एनकाउंटर के प्रशभन को टाल गए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी इसकी जानकारी देंगे। साथा चीनी मिल एवं स्मार्ट सिटी से संबंधित सवालों का जवाब अलीगढ़ में आकर देने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें