फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : चुभती धूप ने लोगों को खूब सताया, पारा 38 पार

विज्ञापन
चिलचिलाती धूप में मिनाक्षी पुलिस से दुपट्टा ओढ़कर जाती युवतियां। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
गर्मी का सितम जारी है। गर्मी के साथ धूल भरी हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मार्च में पारा 40 का आंकड़ा छू चुका है। शुक्रवार को जिले में गर्मी से लोग परेशान दिखे। सुबह से निकली तेज धूप ने लोगों को खूब सताया। धूल भरी आंधी से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। सुबह आठ बजे से ही निकलने वाली धूप से लोग परेशान हैं। ऐसे में दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोग जरूरी काम से ही घर से बाहर निकले। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूल भरी हवाओं के चलते हवा की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटा रही। सुबह आठ बजे से ही तेज धूप निकल आई, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। दोपहर 12 बजने के बाद धूप चुभने लगी। दोपहर में कई जगह सन्नाटा सा पसर गया था। भीषण गर्मी के कारण लोग जरूरी कामों से ही बाहर निकले। बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर लोग गर्मी में परेशान दिखे। किसी ने ठंडा पानी पीकर तो किसी ने गन्ने का रस पीकर अपनी प्यास बुझाई। गर्मी में डॉक्टरों की सलाह है कि बाहरी खाद्य सामग्रियों से बचें। मौसमी फलों को खाएं। नींबू या पानी में नमक चीनी का घोल बनाकर पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें