फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई भी बटन दबाओ, निकलेगा कमल ही

Sat, 15 Apr 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
वत्स मै तुम्हें ब्रह्मास्‍त्र से भी बड़ा ईवीएम अस्‍त्र प्रदान करता हूं... - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अंबेडकर जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पला साहिबाबाद में लगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्रह्मा के अवतार वाला होर्डिंग चर्चा का विषय बन गया। 
विज्ञापन


होर्डिंग में प्रधानमंत्री मोदी के ब्रह्माजी की तरह तीन सिर दिखाए गए हैं और उनके बाईं ओर गृह मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा दाईं ओर शहर विधायक संजीव राजा एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का फोटो लगा था।

होर्डिंग की भाषा बेहद व्यंगात्मक थी। उसमें मोदी का अनुयायी सवाल पूछता है कि ‘मोदीजी डेढ़ दशक हो गए, हमारा राज कब आएगा’। इस पर मोदीजी कहते हैं कि चिंता न करो वत्स, आपको ब्रह्मास्त्र से भी बड़ा अस्त्र ईवीएम प्रदान करता हूं। जिसमें कोई भी दलित, पिछड़ा या अन्य दल का समर्थक कोई भी बटन दबाए, निकलेगा कमल ही।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस होर्डिंग की चर्चा होते ही भाजपाइयों में खलबली मच गई। प्रशासन भी हरकत में आ गया। आनन फानन में इसे हटा दिया गया। अब मामले की जांच के साथ होर्डिंग लगवाने वालों की तलाश शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें