फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ जंक्शन से कड़ी सुरक्षा के बीच गुजरी राष्ट्रपति की स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को महाराजा ट्रेन (राष्ट्रपति स्पेशल) से दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से वाया अलीगढ़ जंक्शन होते हुए कानपुर गए। दोपहर 2:30 बजे उनकी ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर तीन से 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गुजारा गया। नौ सेकंड में ट्रेन ने स्टेशन को पार कर लिया था। इस विशेष ट्रेन से पहले प्लेटफार्म तीन से 2:19 बजे लाइट इंजन पायलट ट्रेन को रवाना किया गया। इन दोनों ट्रेनों के बाद 2:35 बजे बैकअप ट्रेन गुजरी। इस दौरान अलीगढ़ जंक्शन पर भारी सुरक्षा इंतजाम रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद महाराजा ट्रेन में दोपहर 12 बजे दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से सवार हुए। उनकी ट्रेन के आगे एक इंजन व दो बोगियों वाली लाइट पायलट इंजन ट्रेन ट्रैक को चेक करते हुए 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी। उसके पीछे राष्ट्रपति की 15 बोगियों वाली विशेष ट्रेन चलाई गई। इसके अलावा विशेष ट्रेन के पीछे एक बैकअप स्पेशल ट्रेन चलाई गई। अलीगढ़ जंक्शन से यह तीनों ट्रेनें क्रमश: दोपहर 2:19, 2:30 और 2:35 बजे गुजरीं। इन ट्रेनों को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुजारा गया। आरपीएफ, जीआरपी, आरपीएसएफ, स्थानीय पुलिस, जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। तीनों ट्रेनों के सकुशल गुजरने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस वीवीआईपी गतिविधि के चलते सामान्य यात्री ट्रेनों को यहां-वहां खड़ा किया गया। गोमती एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, महाबोधि डेढ़ घंटा की देरी से चलीं। मालगाड़ियों का आवागमन दिल्ली-अलीगढ़ के बीच 12:30 बजे से लेकर 2:40 बजे तक रोक दिया गया था।
राष्ट्रपति की ट्रेन गुजरने के दौरान प्लेटफार्म कराए खाली
सुरक्षा के लिहाज से राष्ट्रपति की स्पेशल ट्रेन के गुजरने से पहले अलीगढ़ जंक्शन को पूर्ण रूप से खाली करा लिया गया था। प्लेटफार्म पर सिर्फ सुरक्षा बलों के साथ ही अधिकारियों और रेलवे के महत्वपूर्ण स्टाफ को ही अनुमति दी गई। डॉग स्क्वायड और बम निरोधी दस्ते द्वारा स्टेशन के चप्पे-चप्पे को खंगाला गया।
विज्ञापन

ये अधिकारी रहे मौजूद
एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, स्टेशन अधीक्षक दिनेश कुमार गौतम, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त धीरेंद्र कुमार, पोस्ट कमांडर चमन सिंह तोमर, सीआईबी इंस्पेक्टर रविंद्र कौशिक, एसआईबी इंस्पेक्टर अनिल कुमार, सीओ-3 शुभेताभ पांडेय, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें