फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रगति पथ: स्नातक के साथ यूपीएससी की तैयारी करें, दोनों का सामंजस्य बना लिया, तो मिलेगी सफलता

Sat, 25 Feb 2023 09:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आईआईएमटी कॉलेज के सभागार में अमर उजाला और प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी की ओर से आयोजित प्रगति पथ कार्यक्रम में डीआर यादव ने कहा कि अगर आपने अपने अंदर छुपी प्रतिभा को पहचान लिया, तो आप में से कोई आईएएस, पीसीएस, लोअर पीसीएस, रेलवे, बैंक, पुलिस, एसएससी, सीजीएल से अधिकारी बन सकते हैं। 
विज्ञापन
प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी निदेशक डीआर यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी के निदेशक और प्रतिष्ठा हेल्पलाइन के चेयरमैन डीआर यादव ने कहा है कि स्नातक के साथ यूपीएससी की तैयारी करनी चाहिए। दोनों का सामंजस्य बना लिया, तो सफलता मिलेगी। शनिवार को वह आईआईएमटी कॉलेज के सभागार में अमर उजाला और प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी की ओर से आयोजित प्रगति पथ कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि आज के समय में दिन की शुरुआत अमर उजाला अखबार से करनी चाहिए। संपादकीय लेख महत्वपूर्ण बिंदुओं को इंगित करता है। इसे जरूर पढ़ना चाहिए। इससे व्यापक सोच में मदद मिल सकेगी।  

विज्ञापन


डीआर यादव ने कहा कि छात्र-छात्राएं जो बीए, बीएससी व बीकॉम की तैयारी कर रही हैं। पढ़ाई के साथ सरकारी नौकरी के लिए भी कदम आगे बढ़ाएं। यह समय आप सभी के लिए बहुत मूल्यवान है। अगर आपने अपने अंदर छुपी प्रतिभा को पहचान लिया, तो आप में से कोई आईएएस, पीसीएस, लोअर पीसीएस, रेलवे, बैंक, पुलिस, एसएससी, सीजीएल से अधिकारी बन सकते हैं। 

 डीआर यादव ने कहा कि अमर उजाला की मुहिम प्रगति पथ आपके मार्गदर्शन के लिए हमेशा तैयार है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। पूरी ईमानदारी से मेहनत और लगन साथ अपनी मंजिल की तरफ बढ़ते रहिए। किसी भी समस्या के समाधान के लिए प्रगति पथ के माध्यम से प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी और उसके समस्त फैकल्टी मौजूद रहेगी। समय-समय पर आप सभी का मार्गदर्शन करती रहेगी।
विज्ञापन


 यूपीपीसीएस मुख्य परीक्षा में वैकप्लिक को हटाकर उत्तर प्रदेश सामान्य अध्ययन के दो पेपर नए पाठ्यक्रम में जोड़े गए हैं। सफलता अर्जित करके अपने गांव, देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। इस अवसर पर चंद्रमा यादव, हिमांशु दीक्षित, अजय प्रताप, रितिक, रवि, शिवानी, आकांक्षा मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें