मदर टेरेसा वीमेंस कॉलेज में लगे योगा शिविर में योगाचार्य लौकेश पचौरी ने अनुलोम-विलोम,भस्त्रिका,कपालभांति, भ्रामरी प्राणायाम और मयूरासन, सर्वांगासन, सूर्य नमस्कार, मार्कटासन आदि व्यायाम का प्रशिक्षण दिया।
मदर टेरेसा वीमेंस पीजी कॉलेज के शिक्षक-शिक्षा विभाग में 19 से 23 फरवरी तक पांच दिवसीय योगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योगाचार्य लौकेश पचौरी ने प्राणायाम और व्यायाम का प्रशिक्षण दिया। साथ ही छात्राओं को योगासन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
मदर टेरेसा वीमेंस कॉलेज में लगे योगा शिविर में योगाचार्य लौकेश पचौरी ने अनुलोम-विलोम,भस्त्रिका,कपालभांति, भ्रामरी प्राणायाम और मयूरासन, सर्वांगासन, सूर्य नमस्कार, मार्कटासन आदि व्यायाम का प्रशिक्षण दिया। कॉलेज प्रभारी डॉ विवेक सारस्वत ने कहा कि हमें अपने जीवन में योगा को शामिल करना चाहिए। कुछ मिनट प्राणायाम और व्यायाम कर 24 घंटे तरोताजा रह सकते हैं। इस दौरान योग प्रशिक्षिका सीमा पाठक, शिक्षिका डॉ.आराधना मिश्रा,नीरज सिंह, पूजा शर्मा, रचना महलवार आदि मौजूद रहे।