फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब कांड: साढ़े चार साल बाद आया फैसला, मिलावटी शराब बेचने वाले प्रमोद गुप्ता को 10 साल की सजा

Tue, 20 Jan 2026 10:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रमोद ने स्वीकारा कि धरपकड़ से बचने के लिए वह इस शराब को ठिकाने लगाने जा रहा था। उसी शराब से जवां में मृत्यु हुई थी।
विज्ञापन
शराब कांड में प्रमोद कुमार गुप्ता को सजा होने के बाद जेल ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के जहरीली शराब कांड से जुड़े मुकदमे में 20 जनवरी को अदालत ने फैसला सुना दिया। एडीजे-14 अमित कुमार तिवारी की अदालत ने मेथेनाल मिलावट युक्त शराब बेचने के आरोपी तस्कर प्रमोद गुप्ता को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कारावास व 90 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार पांच जून 2021 को एसओ जवां चंचल सिरोही ने थाना क्वार्सी में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि जवां क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से हुईं मौतों के बाद शराब माफिया मुनीश शर्मा को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने स्वीकारा कि उन्हें यह मिलावटी शराब कुलदीप विहार महुआ खेड़ा का प्रमोद गुप्ता लाकर देता है। पुलिस ने प्रमोद गुप्ता को दबोच लिया। उसके पास से 24 क्वार्टर देसी शराब गुड इवनिंग ब्रांड बरामद हुई।

प्रमोद ने स्वीकारा कि धरपकड़ से बचने के लिए वह इस शराब को ठिकाने लगाने जा रहा था। उसी शराब से जवां में मृत्यु हुई थी। इसी मामले में चार्जशीट के आधार पर न्यायालय में ट्रायल हुआ। प्रमोद सोमवार को कोर्ट में खुद ही हाजिर हो गया। 20 जनवरी को शराब कांड के सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई कर रही अदालत ने अपमिश्रित शराब बेचने व धोखाधड़ी संबंधी धाराओं में प्रमोद को दोषी करार देते हुए दस वर्ष के कारावास व 90 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें