बिजली की मांग कम होेने के कारण लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर लगभग 25 दिन से सात नंबर, आठ नंबर व नौ नंबर यूनिटें बन्द कर दी गईं हैं, जो क्रमश: 110 एवं 250-250 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती हैं।
हरदुआगंज तापीय परियोजना में चार दिन बाद फिर 10 नंबर यूनिट से बिजली उत्पादन शुरू हो गया है। एक यूनिट चालू हो गई, जबकि तीन यूनिटें अभी भी बंद हैं।
विज्ञापन
महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर इस यूनिट को लाइट-अप किया गया और देर रात इससे उत्पादन शुरू हो गया है। इस समय इससे 600 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है, जबकि इससे 660 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। लखनऊ मुख्यालय से इस यूनिट से फिलहाल 455 मेगावाट बिजली आपूर्ति की मांग की गई है।
उल्लेखनीय है कि बिजली की मांग कम होेने के कारण लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर लगभग 25 दिन से सात नंबर, आठ नंबर व नौ नंबर यूनिटें बन्द कर दी गईं हैं, जो क्रमश: 110 एवं 250-250 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती हैं। यदि चारों यूनिटें चलाई जाएं तो 1270 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है, लेकिन इस समय 10 नम्बर यूनिट से 600 मेगावाट बिजली का उत्पादन ही हो रहा है।