फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तापीय परियोजना में बिजली उत्पादन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की मांग न होने के कारण लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर की 10 नंबर यूनिट से बिजली उत्पादन बंद कर दिया गया है। पावर हाउस की सात, आठ और नौ नंबर यूनिट पहले से ही बंद थीं। केेवल 10 नंबर यूनिट से उत्पादन हो रहा था, मंगलवार रात से बिजली की मांग कम होने के कारण 10 नंबर यूनिट कोे भी बंद कर दिया गया।
विज्ञापन




महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि इस समय चारों यूनिटों से उत्पादन नहीं हो रहा। चारों यूनिटों से उत्पादन सुचारू रूप से हो तो 1270 मेगावाट बिजली का उत्पादन रोजाना होता है। इस समय चारों यूनिटों से उत्पादन जीरो हो गया है। बिजली की मांग कम होने के कारण लखनऊ मुख्यालय से चारों यूनिटों को बंद करने के आदेश आया है, अग्रिम आदेश तक चारों यूनिटों से उत्पादन बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें