फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी कई इलाकों में बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की तड़के और मध्य रात्रि आंधी बारिश के चलते पैदा हुआ बिजली संकट शहर के कई इलाकों में मंगलवार को दूर हो सका। सुबह के समय शहर के शीशियापाड़ा ट्रांसफार्मर से जुड़े इलाकों में दोपहर तक आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा खैर, गभाना, इगलास व अतरौली के कई इलाकों में भी असर रहा। शहर के हाथरस अड्डा-सासनी गेट बिजली घर से सटे इलाकों में मरम्मत कार्य के चलते आपूर्ति दोपहर तक बाधित रही।
विज्ञापन

मंगलवार रात 12 बजे बारिश व तेज हवाओं के चलते कई इलाकों में आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसमें सबसे ज्यादा असर शीशियापाड़ा ट्रांसफार्मर पर फाल्ट के बाद देखने को मिला। यहां सुबह तक आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। इसके अलावा शहर के अन्य कई इलाकों में भी छोटे मोटे फाल्ट दिन में दुरुस्त किए गए। तब जाकर आपूर्ति दुरुस्त हुई। देहात के अतरौली, गभाना, खैर व इगलास में भी दिन में आपूर्ति दुरुस्त की जाती रही। वहीं शहर के दो इलाकों में मरम्मत कार्य के चलते सर्वाधिक असर दिखाई दिया।
पावर हाउस की पुरानी तीन यूनिटें की गईं बंद
जवां। बारिश से आपूर्ति की मांग घटते ही सबसे अधिक राहत कासिमपुर तापीय विद्युत परियोजना को मिली है। यहां मांग कम होते ही पुरानी तीन यूनिटों से उत्पादन बंद कर दिया गया है। यह जानकारी खुद परियोजना महाप्रबंधक ने दी है। बता दें कि दो दिन पहले तक ओवरलोडिंग और मांग अधिक होने के कारण इस परियोजना की सभी यूनिटों को चलाना बेहद जटिल काम था। दूसरा कोयले की आपूर्ति भी बड़ा विषय था। मगर बारिश से राहत मिलते ही यहां की तीन पुरानी यूनिटों को बंद कर दिया गया है। महाप्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन

जिले में पकड़ी 34 जगह चोरी, मुकदमे दर्ज
अलीगढ़। विद्युत टीमों ने चेकिंग अभियान के तहत जिले में मंगलवार को 34 जगह विद्युत चोरी पकड़कर मुकदमे दर्ज कराए हैं। जिले भर में चले अभियान के क्रम में कुल 391 विद्युत कनेक्शन काटे गए हैं, जबकि 165 लख रुपये की वसूली की गई है। यह अभियान शहर व देहात में अलग अलग टीमों ने चलाया। ब्यूरो
वरुण ट्रामा सेंटर मामले में निलंबित जेई दोषमुक्त, बहाल
अलीगढ़। महानगर के वरुण ट्रामा सेंटर में आगरा मुख्यालय की टीम के छापे के बाद निलंबित किए गए अवर अभियंता प्रशांत वार्ष्णेय को दोषमुक्त पाते हुए बहाल कर दिया है। बता दें कि इस मामले में तत्कालीन एसडीओ को भी निलंबित किया गया था। उनके विषय में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। घटनाक्रम 8 नवंबर 2021 का है, जब आगरा की टीम ने छापा मारा था। इस दौरान लापरवाही के आरोप में जेई प्रशांत वार्ष्णेय व एसडीओ सत्यवीर सिंह को निलंबित किया गया था। इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष जेई प्रशांत की ओर से अपना पक्ष रखा गया, जिसमें तथ्य पेश किया कि जिस इलाके में यह कार्रवाई हुई थी। वह उनके कार्यक्षेत्र में नहीं था। इस तथ्य के आधार पर प्रशांत वार्ष्णेय को दोषमुक्त करार देते हुए कार्रवाई रोकी गई। इसी संस्तुति पर शहरी खंड के एसई एसके जैन ने प्रशांत को बहाल कर तृतीय खंड में जेई तकनीक के पद पर तैनात किया है। यह आदेश एसई एसके जैन की ओर से जारी किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें