फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी काम के नहीं अलीगढ़ के जनप्रतिनिधि: मंत्री, सांसद और विधायक...थोड़ी भी आवाज उठाते तो ये हालात सुधर जाते

Sat, 21 Sep 2024 02:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बरसात में अलीगढ़ के माननीयों के घरों को जाने वाले रास्ते बंद हो जाते हैं। सड़कें ऐसी हैं कि पैदल निकलने को भी किनारा तलाशना पड़ता है। अब तो पब्लिक भी कहने लगी है कि जब यह लोग अपने घर को जाने वाला रास्ता नहीं बनवा सकते तो इनसे दूसरे इलाकों में विकास की क्या उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन
आगरा रोड पर गड्ढे ही गड्ढे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंत्री, सांसद, छह विधायक, तीन एमएलसी, महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष समेत पब्लिक के कई नुमाइंदे अलीगढ़ शहर में रहते हैं। लेकिन आप पूरे शहर को छोड़ दीजिए हमारे यह जनप्रतिनिधि अपने आसपास के इलाकों में भी सुधार नहीं करवा पा रहे हैं। बरसात में इन माननीयों के घरों को जाने वाले रास्ते बंद हो जाते हैं। सड़कें ऐसी हैं कि पैदल निकलने को भी किनारा तलाशना पड़ता है। अब तो पब्लिक भी कहने लगी है कि जब यह लोग अपने घर को जाने वाला रास्ता नहीं बनवा सकते तो इनसे दूसरे इलाकों में विकास की क्या उम्मीद की जा सकती है।

विज्ञापन

सड़कों पर गड्ढों को भरवाया जा रहा है। बारिश के बाद सड़कें और दुरुस्त करायी जाएंगी। इसके लिए शहर की सड़कों का चिन्हांकन कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट तैयार होते ही टेंडर निकाल दिए जाएंगे। जिसके बाद गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया  जाएगा।  - विनोद कुमार, नगर आयुक्त, अलीगढ़


सुरेंद्र नगर इलाका
इस क्षेत्र में कोल विधायक अनिल पाराशर और एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह का घर है। सुरेंद्र नगर रोड पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। बरसात में तो इस मार्ग पर कमर तक पानी भर जाता है। कई दिनों तक पानी सड़क पर खड़ा रहता है। विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि जिस तरह पानी भर रहा था, अब ज्यादा देर तक पानी नहीं भरा रहता है। रही गड्ढों की बात की तो अधिकारियों से बात की जाएगी। एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गड्ढे भराए जा रहे हैं।

विज्ञापन


मैरिस रोड
शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह का आवास भी इसी मार्ग पर है। बरसात के दिनों में तो यहां से निकलना संभव ही नहीं है। यहां भी सड़क जर्जर हो चुकी है। पानी की निकासी के लिए जो नालियां हैं वह भी ओवरफ्लो रहती हैं जिससे गंदा पानी सड़क पर आ जाता है।

आगरा रोड

यह अलीगढ़ का मुख्य मार्ग है। इस मार्ग से हर रोज 20 हजार वाहन गुजरते हैं। लेकिन इस समय इस मार्ग की हालत बेहद खराब है। यूं तो यह हाईवे है लेकिन इस समय इतने गड्ढे हैं कि वाहन हिचकोले लेते हुए चल रहे हैं। इतना जलभराव हुआ कि व्यापारियों से यहां अपने पंप लगाकर पानी की निकासी की। यहां शहर विधायक मुक्ता राजा का आवास है। बरसात में उनके आवास तक पहुंचना भी आसान नहीं। शहर विधायक ने कहा कि सड़क पर गड्ढों को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता कर चुकी है। समस्या का समाधान न होने पर उनसे वार्ता करेंगी।

रामघाट रोड विद्यानगर
सांसद सतीश गौतम का आवास इस कालोनी में है। यहां तो कई बार बगैर बरसात के भी पानी भर जाता है। आए दिन नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं और सड़क तालाब बन जाती है। बरसात के दिनों तो सांसद के घर पहुंचना संभव ही नहीं हो पाता।

सराय लवरिया
यह अलीगढ़ शहर की पुरानी बस्ती कही जाती है। महापौर प्रशांत सिंघल का आवास भी इसी इलाके में है। इनके तो घर तक पानी पहुंच जाता है। जबकि महापौर होने के नाते पूरे शहर के विकास की जिम्मेदारी इन्हीं पर है।
विज्ञापन

इनसे तो अपने मुहल्ले के रास्ते भी नहीं सुधरते

पीएसी रोड निवासी संजय कुमार का कहना है कि हमारे शहर के जनप्रतिनिधि अपने मुहल्लों की सड़कें भी नहीं सुधरवा पा रहे हैं । हम तो पिछले कई साल से देख रहे हैं कि बरसात में अलीगढ़ टापू बन जाता है। विकास की बातें ही हो रही हैं हकीकत में कुछ नहीं। 

शहर की एक भी सड़क चलने काबिल नहीं
क्वार्सी चुंगी निवासी यज्ञ देव गुप्ता का कहना है कि हमारे शहर के तो जनप्रतिनिधि भी खामोश ही रहते हैं। कई तो ऐसे हैं जो केवल चुनाव के वक्त ही नजर आते हैं। अगर जरा भी प्रयास किया होता तो आज अलीगढ़ की यह तस्वीर न होती।

यहां तो केवल बातें होती हैं, विकास नहीं
एटा चुंगी निवासी हिमांशु गुप्ता का कहना है कि अगर जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए वादों को लिखने लगें तो पूरी किताब छप जाएगी। स्मार्ट सिटी के नाम पर पैसा लुटाया जा रहा है। आज सड़क बनती है, सात दिन बाद उखड़ जाती है। है कोई देखने वाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें