रिमांड रिपोर्ट के बाद दोनों ओर से जांच कराई जा रही है। जिसके बाद अब इस मामले में कार्रवाई तय होगी। हालांकि रिमांड रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय की अवमानना की कार्रवाई की अधिक संभावना है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि प्रकरण में जांच अभी जारी है। इसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई तय होगी।
दरोगा की जांच कराकर हो सख्त कार्रवाई
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव योगेश सारस्वत एडवोकेट ने दरोगा व न्यायिक अधिकारी प्रकरण में कहा है कि प्रथमदृष्टया यह दरोगा की लापरवाही प्रतीत हो रही है। इसमें सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं किया गया है जो न्यायालय की अवमानना की श्रेणी में आता है। अलीगढ में रिमांड के समय ऐसा नाटक कभी पुलिस ने नहीं किया है। दरोगा ने पुलिस की छवि को भी धूमिल किया है और न्याय के कार्य में बाधा उत्पन्न की है। जो गंभीर अपराध की श्रेणी में है। उन्होंने मांग रखी है कि दरोगा की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए।