फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः ऊंचे दामों में देशभर में बिकेगा अलीगढ़ के किसानों का आलू

विज्ञापन
विज्ञापन
हर साल आलू के बेहतर दामों को तरसने वाले अलीगढ़ के आलू किसानों के दिन बहुरने वाले हैं। अब उनका आलू देशभर में ऊंचे दामों पर बिकेगा। शुक्रवार को स्थानीय होटल में हॉर्टिकल्चर फेडरेशन की बायर सेलर मीट में इस पर सहमति बनी है। मीट में फ्रेश सब्जी व फलों की खरीद में अव्वल कंपनी बंगलुरू की बिग बास्केट समेत महाराष्ट्र, गुजरात की नामचीन कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं अलीगढ़, आगरा व इगलास के आलू उत्पादक किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ उप कृषि निदेशक राकेश बाबू व लखनऊ से आए डिप्टी डायरेक्टर डॉ. मुकेश कुमार ने किया। इसके बाद बिग बास्केट कंपनी बंगलुरु के अधिकारी राजकुमार सिंह, कोयंबटूर की नामचीन कंपनी के प्रवीन कुमार, उन्हीं की कंपनी के अधिकारी अरविंद मोंगल, थ्री विनायक कंपनी के अभिजीत मजूमदार, अंधेरी मुंबई की कंपनी ग्रो के निरंजन विद्यासागर, ओटीआईपीवाई कंपनी के दीपक तिवारी समेत अन्य बायरों ने अपना प्रजेंटेशन दिया।
इस मौके पर किसानों ने भी आलू उत्पादन, किस्म, साइज आदि के बारे में जानकारी दी। डिप्टी डायरेक्टर डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि मीट में देश की नामचीन कंपनियों एवं किसानों के मध्य आलू खरीद की सहमति बन गई है। एक एमओयू भी साइन किया गया है। हालांकि यह कितने का होगा, यह आलू की फसल आने के बाद उस समय बाजार में चल रहे आलू के दामों से तय होगा। फेडरेशन के नोडल अधिकारी एसके सुमन ने बताया कि मीट में देश के नामचीन बायरों एवं किसानों के मध्य आपसी समन्वय स्थापित कराया गया। इस दौरान बायरों ने भी अलीगढ़ से आलू खरीद में रुचि दिखाई है। जिला उद्यान अधिकारी डॉ.धीरेंद्र सिंह ने कहा कि समझौते से अलीगढ़ एवं आसपास के किसानों को फायदा होगा। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर मंडी सत्यवीर सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें