फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : मंडी बंद होने से दस रुपये तक बढ़े आलू, प्याज और टमाटर के भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
दस फरवरी को होने वाले मतदान के चलते धनीपुर सब्जी मंडी तीन दिन के लिए बंद करने का असर सब्जियों के दामों पर साफ नजर आ रहा है। विक्रेताओं ने आलू, प्याज एवं टमाटर के दामों में पांच से दस रुपये का इजाफा कर दिया है। आगामी दो दिनों में सब्जियों के दाम और बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में दस फरवरी को मतदान है। इसके लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी धनीपुर मंडी से होनी है। ईवीएम के स्ट्रॉग रूम भी मंडी में ही बनाए गए हैं। इस व्यवस्था के लिए धनीपुर अनाज मंडी पहले ही अधिग्रहीत कर ली गई थी। मंगलवार से सब्जी मंडी भी तीन दिन के लिए बंद कर दी गई है। इसके चलते ठेल, ढकेल लगाकर अथवा अपनी दुकानों पर रखकर सब्जी बेचने वालों का स्टॉक खत्म होने लगा है। सीमित स्टॉक एवं मौके का फायदा उठाने के लिए विक्रेताओं ने सब्जियों के दाम बढ़ा दिए हैं। मंगलवार को सबसे ज्यादा दाम आलू, प्याज व टमाटर के बढ़े।
विज्ञापन

सब्जी सोमवार मंगलवार
आलू 12 रुपये किलो 15 से 20 रुपये किलो
टमाटर 20 रुपये किलो 25 से 30 रुपये किलो
मटर 40 रुपये किलो 45 रुपये किलो
गोभी 60 रुपये किलो 65 रुपये किलो
गाजर 30 रुपये किलो 35 रुपये किलो
मूली 20 रुपये किलो 20 रुपये किलो
बैगन 50 रुपये किलो 55 रुपये किलो
प्याज 40 रुपये किलो 45 से 50 रुपये किलो
पालक 20 रुपये किलो 20 रुपये किलो
मैथी 60 रुपये किलो 60 रुपये किलो
अदरक 40 रुपये किलो 42 से 45 रुपये किलो
नीबू 80 रुपये किलो 85 रुपये किलो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें