एएमयू के शताब्दी समारोह का डाक टिकट।
- फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष रूप से विश्वविद्यालय की छवियों वाला एक डाक टिकट भी जारी किया। इस टिकट में नए शताब्दी द्वार का फोटो है और साथ ही पुराने स्ट्रैची हाल का फोटो है।
अपने संबोधन से पहले प्रधानमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर डाक टिकट जारी किया। इस अवसर पर आगरा के पोस्ट मास्टर जनरल राजीव उमराव एएमयू एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लाक में मौजूद थे। कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय धात्रे भी जुड़े रहे। ब्यूरो