फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर : बचत खाते में कम से कम 500 रुपये रखने होंगे 

Fri, 27 Nov 2020 08:33 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
रुपये - फोटो : pixabay
विज्ञापन
डाकघर के बचत खाता में 500 रुपये रखने होंगे, वरना हर साल रखरखाव के लिए रुपये कटेंगे। साथ ही शून्य धनराशि होने पर खाता बंद कर दिया जाएगा। पहले बचत खाता में न्यूनतम 50 रुपये रखने का नियम था। 
विज्ञापन



अलीगढ़ मंडल में अलीगढ़, हाथरस, कासगंज व एटा जिले आते हैं, मंडल में एक प्रधान डाकघर व 74 उप डाकघर संचालित हैं। इन डाकघरों में ढाई लाख खाताधारक हैं। डाक विभाग ने अब बचत खाता में 500 रुपये रखना अनिवार्य कर दिया है।


अगर खाते में 500 रुपये से कम धनराशि होगी तो 11 दिसंबर 2020 से 100 रुपये व जीएसटी के 18 रुपये कुल मिलाकर 108 रुपये खाते से काट लिए जाएंगे, जबकि शून्य धनराशि होने पर खाता बंद कर दिया जाएगा। प्रवर अधीक्षक डाकघर एसपी पांडेय ने बताया कि नियमों में बदलाव किया गया है। डाकघर में अब 500 रुपये से नया बचत खाता खोला जाएगा।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि जिन बचत खाता में 500 रुपये से कम धनराशि जमा है, उनके खाताधारक रुपये जमा करके न्यूनतम 500 रुपये कर दें, ताकि उनके खाते से धनराशि की कटौती न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें