फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान दिवस पर प्रशासन ने ली लोकतंत्र की रक्षा की शपथ

विज्ञापन
जीडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संविधान दिवस पर शपथ लेते शिक्षक। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
संविधान दिवस पर कलक्ट्रेट सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। एडीएम सिटी आईएएस राकेश कुमार मालपाणी ने प्रशासन के कर्मचारियों-अधिकारियों को लोकतंत्र की रक्षा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

एडीएम सिटी ने अधिकारी-कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता व अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित हों। इस मौके पर एडीएम प्रशासन डीपी पाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें