गांव मऊपुरा निवासी शिखा देवी पांच साल बाद तकरीबन 12 ही दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी। शराबी पति की रोजाना की पिटाई से दुखी थी। दीवार में लगी खूंटी पर दुपट्टे से फंदा लगा कर उसने जान दे दी थी।
गंगीरी की गांव मऊपुरा निवासी शिखा देवी ने शराबी पति की पिटाई से दुखी होकर आत्महत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
गंगीरी इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या करने पुष्टि हुई है। शिखा देवी के पिता ने अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। बताया जा रहा कि शिखा के ससुराल व मायके पक्ष में 12 अगस्त से समझौते के लिए पंचायत चल रही है, लेकिन कोई हल नहीं निकला है। मायके वालों ने शिखा के शव का 13 अगस्त की देर शाम ससुराल में ही अंतिम संस्कार करा दिया है।
गांव मऊपुरा निवासी 30 वर्षीय शिखा देवी पत्नी संदीप कुमार पांच साल बाद तकरीबन 12 ही दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी। शराबी पति की रोजाना की पिटाई से दुखी थी। 11 अगस्त की रात दीवार में लगी खूंटी पर दुपट्टे से फंदा लगा कर उसने जान दे दी थी।