फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: घरेलू विवाद की शिकायत पर पहुंचे सिपाहियों से मारपीट, आरोपी दबोचा, भेजा जेल

Fri, 04 Apr 2025 12:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विवाद के चलते यूपी 112 पर फोन कर झगड़े की सूचना दी। इस सूचना पर कंट्रोल रूम लखनऊ के जरिये पीआरवी 4059 को वहां भेजा गया। पीआरवी पर तैनात सिपाही राहुल कुमार संग हेड कांस्टेबल चालक सत्यपाल वहां गए। राहुल ने वहां पहुंचकर सूचना देने वाले कासिफ को फोन किया, तो उसने उल्टा पुलिसकर्मियों से ही बदतमीजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
मारपीट का आरोपी काशिफ - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में सिविल लाइंस थाने के जमालपुर क्षेत्र में बुधवार देर शाम घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंचे पीआरवी कर्मियों संग मारपीट कर दी गई। इस मारपीट में एक सिपाही की वर्दी फट गई। बीचबचाव कर रहे लोगों ने आरोपी को पीट दिया। इस सूचना पर थाने से पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे बृहस्पतिवार को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार मस्जिद धोबी कब्रिस्तान वाली गली आसिफ नगर जमालपुर में कासिफ का ससुराल वालों से 2 अप्रैल शाम किसी बात पर विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते उसने खुद यूपी 112 पर फोन कर झगड़े की सूचना दी। इस सूचना पर कंट्रोल रूम लखनऊ के जरिये पीआरवी 4059 को वहां भेजा गया। पीआरवी पर तैनात सिपाही राहुल कुमार संग हेड कांस्टेबल चालक सत्यपाल वहां गए। 

राहुल ने वहां पहुंचकर सूचना देने वाले कासिफ को फोन किया, तो उसने उल्टा पुलिसकर्मियों से ही बदतमीजी शुरू कर दी। कहा कि उसका ससुराल वालों से विवाद है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। ससुराल वाले भी मौके पर ही मौजूद थे, इसलिए पुलिसकर्मियों ने उनसे वार्ता की। कोई समाधान न होने पर दोनों पक्षों को थाने में तहरीर देने के लिए कहा गया। इतना सुनकर कासिफ उत्तेजित हो गया और उसने पहले सिपाही राहुल से मारपीट कर दी। जब सत्यपाल बीच में आए तो उन्हें भी पीटा। इससे दोनों के चोट आई, जबकि राहुल की वर्दी फट गई। 
विज्ञापन


वहां अन्य लोगों ने बीचबचाव करते हुए कासिफ को जमकर पीटा। थाने से पुलिस के पहुंचने पर उसे थाने ले जाया गया। जहां सिपाही राहुल की ओर से कासिफ पर सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। सीओ तृतीय अभय पांडेय के अनुसार पीआरवी कर्मियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी कासिफ को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें