फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: घर के अंदर फंदे पर लटका मिला महिला का शव, परिवार में छाया मातम

Fri, 04 Apr 2025 11:44 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सुबह पति सहित परिवार के लोग खेतों में गेहूं काटने गए थे। घर पर गौरा देवी अकेले थीं। दोपहर के समय परिवार के लोग घर लौटे तो घर के अंदर जंगले के सहारे फंदे पर उनका शव लटका देखा। 
विज्ञापन
महिला ने की खुदकुशी - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

3 अप्रैल की दोपहर ग्राम नगला खजांची में 35 वर्षीय महिला का शव उसके घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विजयगढ़ थाना पुलिस के अनुसार मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन


गांव नगला खजांची निवासी जगदीश की शादी करीब 12 वर्ष पहले गौरा देवी के साथ हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। बताते हैं कि 3 अप्रैल की सुबह पति सहित परिवार के लोग खेतों में गेहूं काटने गए थे। घर पर गौरा देवी अकेले थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर के समय परिवार के लोग घर लौटे तो घर के अंदर जंगले के सहारे फंदे पर उनका शव लटका देखकर परिवार वालों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। तत्काल ही उन्हें फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस कर्मी पहुंच गए। खबर पाकर मायके वाले भी पहुंच गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें