श्रम विभाग की उप्र भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष ठा. रघुराज सिंह ने कहा कि एएमयू के छात्रों ने अलीगढ़ में दंगा भड़काने की कोशिश तो यूपी पुलिस उनको घरों से खींचकर लाएगी। यहां डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। इसलिए छात्र अपना भविष्य न बिगाड़ें। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थाओं में ड्रेस कोड होता है। एएमयू में शेरवानी ड्रेस कोड है। किसी भी हिंदू ने शेरवानी पहनने से मना नहीं किया है। जिन संस्थाओं में ड्रेस कोड है, उसी में जाना होगा। मजहबी पढ़ना है तो मदरसे में जाएं।
एएमयू छात्र नेता इमरान खान का कहना है कि एएमयू को समझना है तो ठा. रघुराज सिंह दाखिले के लिए पहले कंपटीशन दें। वह यहां आएं, राजनीति सीखें, उन्हें समझ में आ जाएगा कि एएमयू में क्या है। एएमयू छात्र नेता विकास यादव ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में मजहब के नाम पर भेदभाव कराने वाले दूषित मानसिकता के रोगी हैं। ब्यूरो