बच्चे ने वीडियो वायरल करते हुए कहा कि उसकी मम्मी उसे व उसके पापा को मारती है। जेल भिजवाने की धमकी देती है। बर्तन साफ कराती है। इस पर उसने पुलिस से खुद को व परिवार को बचाने की अपील की है।
अलीगढ़ महानगर के बन्नादेवी इलाके से एक वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ। जिसमें एक बच्चा कह रहा है कि पुलिस अंकल मुझे और मेरे पापा को बचा लो। मम्मी हमको रोज मारती है और पापा को जेल भेजने की धमकी देती है। इस वायरल वीडियो की जब पुलिस ने जांच की तो पारिवारिक विवाद सामने आया। इसे परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया है।
विज्ञापन
जब बच्चे के वायरल वीडियो की जांच करते हुए पुलिस पहुंची, तो पता चला कि परिवहन निगम में काम करने वाले व्यक्ति का यह दस वर्ष का बेटा है। उसके माता-पिता ने दस वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। दंपती पर दो बच्चे हैं। दोनों में कुछ दिन से विवाद शुरू हो गया है।
इसी विवाद के क्रम में बच्चे ने वीडियो वायरल करते हुए कहा कि उसकी मम्मी उसे व उसके पापा को मारती है। जेल भिजवाने की धमकी देती है। बर्तन साफ कराती है। इस पर उसने पुलिस ने खुद को व परिवार को बचाने की अपील की है। सीओ द्वितीय के अनुसार इस मामले में जांच में उजागर हुआ है कि यह दंपती विवाद का मसला है। मामला परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया है। दोनों में सुलह के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पति ने मढ़े पत्नी पर ये आरोप
इस मामले में पति ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के किसी अन्य से संबंध हो गए हैं। इसका विरोध करने पर ही वह घर में इस तरह की हरकत कर रही है।