फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पुलिस टीम पर हमला, सब इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मियों के साथ की मारपीट

Mon, 17 May 2021 06:25 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

सीओ बरला सुमन कनौजिया के अनुसार सोमवार को मुखबिर के जरिए अकराबाद थाने को खबर मिली थी कि गांव अधौन में कुछ लोग अवैध रूप से अपने घरों से शराब बेच रहे हैं। इस पर पनैठी पुलिस चौकी इंचार्ज सिद्धार्थ कुमार दो हमराह सिपाहियों के साथ अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे गांव पहुंचे।
विज्ञापन
अलीगढ़ : पुलिस टीम पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार की शाम करीब चार बजे गांव अधौन में अवैध शराब बरामद करने और उसे बेचने वालों को पकड़ने पहुंची पुलिस व ग्रामीणों में हाथापाई हो गई। पुलिस पर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने पथराव कर दिया और अवैध शराब बेचने के दोनों आरोपियों को छुड़ा लिया। ग्रामीणों के पथराव से पनैठी चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। सूचना पर कई थानों की फोर्स व सीओ बरला सुमन कनौजिया गांव पहुंच गईं।
विज्ञापन


सीओ बरला सुमन कनौजिया के अनुसार सोमवार को मुखबिर के जरिए अकराबाद थाने को खबर मिली थी कि गांव अधौन में कुछ लोग अवैध रूप से अपने घरों से शराब बेच रहे हैं। इस पर पनैठी पुलिस चौकी इंचार्ज सिद्धार्थ कुमार दो हमराह सिपाहियों के साथ अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे गांव पहुंचे। बताए गए मकान पर टीम ने छापा मारा। वहां से कई पेटी शराब समेत दो लोगों को पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपियों को पुलिस टीम जीप में बिठाकर थाने ले जाने वाली थी तभी कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर आरोपियों के परिवार ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों को बरामद शराब समेत जबरन छुड़ाकर ले गए। हमले में पनैठी चौकी इंचार्ज सिद्धार्थ कुमार, सिपाही रोहित कुमार व राहुल के चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


आरोप : पुलिस ने की परिवार वालों से मारपीट
उधर पुलिस पर हमले के आरोपी पक्ष का कहना था कि पुलिस पहले से ही अपनी गाड़ी में शराब रखकर लाई थी। उनके लोगों को पुलिस बेवजह उठाकर ले जा रही थी। जब गलत कार्रवाई करने पर पुलिस वालों को रोका गया तो पुलिस टीम ने उनके परिवार की महिलाओं समेत सभी को पीटा। इससे कई लोग घायल हुए हैं। एक को गंभीर हालत में कुछ परिवार वाले अस्पताल ले गए हैं।

 
विज्ञापन

गांव अधौन में पुलिस टीम अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना पर दबिश देने गई थी। वहां आरोपियों और उनके साथ ग्रामीणों ने मिलकर पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। मामले में हमला, सरकारी कार्य में बाधा आदि संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बाकी कार्रवाई की जा रही है। वीडियो के आधार पर आरोपी चिह्नित किए गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम के हल्की फुल्की चोटें आई थीं, जिनका इलाज कराया गया है।

शुभम पटेल एसपी देहात
इस तरह अराजक तत्वों द्वारा आए दिन माहौल खराब करने की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। अपराधी मानसिकता के लोगों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस के साथ इस तरह का व्यवहार करने वालों को कठोर दंड दिया जाए। ताकि सही संदेश समाज में जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें