थानाध्यक्ष बालेंद्र सिंह ने बताया कि गांव कठेरा में रात को विनय निवासी नगलाकाशी थाना हाथरस जंक्शन व दीपक निवासी गांव कौमरी सासनी शराब के नशे में पहुंचे। यहां गांव के गौरव नायक ने उनसे खड़े होने की वजह पूछ ली तो आरोपी गुस्सा गए।
गांव कठेरा में 4 अक्तूबर रात को एक युवक ने पुलिस को लूट की झूठी सूचना दे दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो मामला मारपीट का निकला। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बालेंद्र सिंह ने बताया कि गांव कठेरा में 4 अक्तूबर रात को विनय निवासी नगलाकाशी थाना हाथरस जंक्शन व दीपक निवासी गांव कौमरी सासनी शराब के नशे में पहुंचे। यहां गांव के गौरव नायक ने उनसे खड़े होने की वजह पूछ ली तो आरोपी गुस्सा गए।
कुछ देर बाद गौरव के दरवाजे पर पहुंच गए। दरवाजा खुलवाकर उसे पीटी। मारपीट के मुकदमे के डर से गौरव ने पुलिस को लूट की सूचना दे दी। गौरव की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।