सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड पर बिसावर के गांव विधिपुर में केला देवी कोल्ड के पास 5 अक्तूबर की शाम ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
धीरज (19) निवासी राजनगर कलां सादाबाद और ऋषि बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान बिसावर में चक्की के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने धीरज को मृत घोषित कर दिया।
दोनों युवक रिश्ते में चाचा-भतीजे थे। भतीजे धीरज की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे में भतीजे की मौत से परिवार में मातम छा गया।