सूत मिल से गभाना हाईवे तक एक किमी लंबी सड़क पर 75 गड्ढे
नादा पुल से सारसौल चौराहा तक दो किमी लंबी सड़क पर 200 गड्ढे
मेलरोज बाइपास से सारसौल तक 500 मीटर लंबी सड़क पर 50 गड्ढे
नुमाइश से कठपुला तक एक किमी लंबी सड़क पर 60 गड्ढे
अड्डा पुल तक 500 मीटर लंबी सड़क पर 40 गड्ढे
एटा चुंगी से धनीपुर मंडी तक एक किमी लंबी सड़क पर 80 गड्ढे
स्वर्णजयंती नगर में गोविला गैस एजेंसी से केनरा बैंक तक 20 गड्ढे
बारिश से सड़क पर छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं, लेकिन उसमें कोई सुधार नहीं रहा है।
-लोकेश शर्मा, सारसौल रोड
सड़कें खराब हो गईं। इसी रास्ते से अफसरों को गुजरना होता है, वह देखकर चले जाते हैं।
-नरेंद्र अग्रवाल, छर्रा अड्डा
सड़कों के जर्जरहाल होने से वाहनों की मरम्मत का खर्च बहुत बढ़ गया है। शरीर में दर्द होने लगा है।
-राजेश द्विवेदी, एटा चुंगी
सड़कों पर गडढ़े से झटके लगते हैं। कंधे, गर्दन और कमर में दर्द की शिकायत रहने लगी है।
-अंकित गुप्ता, केलानगर
बीच-बीच में बारिश होने से तारकोल की सड़क पर गड्ढे हो जा रहे हैं। इन गड्ढों को गिट्टियों और बालू से भराया जा रहा है। बारिश के बाद शहर की 70 सड़कें बनाई जाएंगी।
-सुरेश चंद, मुख्य अभियंता निर्माण, नगर निगम
रामघाट रोड, आगरा रोड, सारसौल, मथुरा रोड, अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे, खैर रोड की सड़कें बारिश से खराब हो गईं। यह सड़कें दुरुस्त की जाएंगी। 60 सड़कों के लिए टेंडर जारी किया गया है।
-सौरभ बैराठी, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग।