फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: अलीगढ़-मुंबई वंदे भारत ट्रेन का जल्द हो सकता है ट्रायल, बरेली-बांदीकुई एक्सप्रेस का हो संचालन

Thu, 29 May 2025 04:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बरेली से वाया अलीगढ़ बांदीकुई तक चलने वाली गाड़ी बरेली-बांदीकुई एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन कोरोना संक्रमण काल के बाद से बंद है। सांसद सतीश गौतम ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र भेजकर इसका संचालन शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली, चंदाैसी, अलीगढ़ के रास्ते मुंबई जाने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल जून के पहले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद सप्ताह में दोनों तरफ से एक-एक दिन ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। हालांकि, अभी रेलवे ने कोई अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं किया है।

विज्ञापन


यह ट्रेन अलीगढ़ से आगरा के रास्ते मुंबई तक संचालित होगी। अलीगढ़ में भी इसका ठहराव होगा। स्थानीय रेल यात्री लंबे समय से मुंबई तक ट्रेन संचालित करने की मांग करते चले आ रहे हैं। अभी तक अलीगढ़ से मुंबई का सफर करने वालों के लिए सप्ताह में एक-एक दिन अप-डाउन में संचालित होने वाली 14314-13 बरेली-लोकमान्य तिलक-बरेली एक्सप्रेस ट्रेन पर यात्रियों का भारी दबाव रहता है।

बरेली से वाया अलीगढ़-मुंबई तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की रेलवे के स्तर से तैयारी चल रही है। अभी ट्रेन के ट्रायल व संचालन की तारीख नियत नहीं हुई है। अंतिम निर्णय होने पर यात्रियों को सूचना दी जाएगी। - अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे

विज्ञापन

बरेली-बांदीकुई एक्सप्रेस ट्रेन का फिर से हो संचालन

बरेली से वाया अलीगढ़ बांदीकुई तक चलने वाली गाड़ी संख्या 54461-62 बरेली-बांदीकुई एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन कोरोना संक्रमण काल के बाद से बंद है। यात्री काफी समय से इसे शुरू कराने की मांग कर रहे हैं। अब सांसद सतीश गौतम ने भी रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र भेजकर इसका संचालन शुरू कराने की मांग की है।

दैनिक यात्री संघ के सचिव अरविंद तिवारी ने बताया कि रेलवे ने अन्य ट्रेनों का संचालन नियमित कर दिया है। बरेली-बांदीकुई एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू न होने से यात्रियों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन के फिर से संचालन के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजने पर उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल ने साफ मना कर दिया है। इसके बदले प्रायोगिक तौर पर छह माह के लिए वाया चंदौसी, अलीगढ़, मथुरा, भरतपुर, बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन के संचालन पर विचार करने की बात जरूर कही गई है। इस संबंध में अब सांसद ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र भेजकर इसे चालू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें