फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VDO Exam: मुन्ना भाई भेजे जेल, जिनकी की जगह बैठे थे वे, अब उनके पीछे लगी पुलिस, जल्द होगी गिरफ्तार

Thu, 29 Jun 2023 10:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि वीडीओ परीक्षा के धांधली कराने वाले मूल अभ्यर्थियों को पकडऩे के लिए दस टीमों को लगाया गया है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक की पुनर्परीक्षा में मुन्नाभाइयों को जेल भेजने के बाद पुलिस मूल अभ्यर्थियों के पीछे लग गई है। इसके लिए जिला पुलिस ने दस टीमों को लगाया है, जो अलग अलग अभ्यर्थियों के मूल पतों पर पहुंचकर उनकी तलाश में जुट गई हैं। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन


यह परीक्षा जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर हुई। दो दिन में 20 फर्जी अभ्यर्थियों को परीक्षा देते पुलिस ने दबोचा था। यह दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। इन सभी को जेल भेज दिया गया है। अब इनके मूल अभ्यर्थियों की तलाश में टीमों को लगाया गया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए दस टीमें बनाई गई हैं। जो इनकी तलाश में जुट गई हैं। जल्द गिरफ्तार कर इन्हें जेल भेजा जाएगा।

 इधर, बिहार के समरेश से पूछताछ में जुटी एसटीएफ को कई जानकारियां मिली हैं। इन जानकारियों के आधार पर उसके गिरोह के सरगना की तलाश भी एसटीफ ने शुरू कर दी है। उससे पूछताछ के बाद बहुत से तथ्य मिलेंगे। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत बताते हैं कि अभ्यर्थियों को पकडऩे के लिए दस टीमों को लगाया गया है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें