फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: डीएम दिखे नाराज, बोले शराब की फैक्टरी पकड़ी, पर आबकारी विभाग को पता नहीं

Thu, 31 Aug 2023 10:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ डीएम आबकारी विभाग पर नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि अकराबाद क्षेत्र में पुलिस द्वारा अवैध शराब की फैक्टरी पकड़ी गई है, परंतु आबकारी विभाग को इसकी जानकारी तक न होना बेहद खेदजनक एवं शर्मनाक है। कड़ी नाराजगी जताते हुए आबकारी विभाग के अफसरों को कड़ी फटकार लगायी।
विज्ञापन
मादक पदार्थों की ब्रिकी एवं सेवन की रोकथाम के लिए बैठक - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में मादक पदार्थों की बिक्री एवं सेवन पर रोक लगाने के लिए नारकोटिक्स, आबकारी एवं पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक हुई। डीएम ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर एवं हरियाणा सीमा से सटे होने के कारण अवैध शराब की तस्करी की संभावना बनी रहती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अकराबाद क्षेत्र में पुलिस द्वारा अवैध शराब की फैक्टरी पकड़ी गई है, परंतु आबकारी विभाग को इसकी जानकारी तक न होना बेहद खेदजनक एवं शर्मनाक है। कड़ी नाराजगी जताते हुए आबकारी विभाग के अफसरों को कड़ी फटकार लगायी।

डीएम ने कहा कि कुछ लोग अप्रत्यक्ष रूप से कफ सीरप, व्हाइटनर, कुट्टू एवं अन्य नशीली दवाओं का कारोबार करते हैं, उन पर सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने अफीम या गांजे की खेती की जांच पड़ताल करने को कहा। बैठक में हर तरह के नशे के खिलाफ अभियान चलाने को कहा गया। बैठक में एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, एसपी क्राइम रजनी, सिटी मजिस्ट्रेट गौरव रंजन श्रीवास्तव, एसडीएम कोल रविशंकर,जिला आबकारी अधिकारी सतीश चंद्र, जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें