फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जा चांदपुर में पकड़ा नाच-गाना और शराब

Thu, 26 Nov 2015 02:00 AM IST
अकराबाद (अलीगढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन
अकराबाद (ब्यूरो)। इलाके के गांव मिर्जा चांदपुर में प्रधान पद की महिला प्रत्याशी के दरवाजे पर रंगशाला में डांस और शराब के आयोजन पर पुलिस का ग्रहण लग गया। पुलिस ने आयोजन की तैयारी के दौरान दबिश दे दी और वहां से माल जब्त करते हुए प्रत्याशी परिजनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बताया गया है कि शाम को पुलिस टीम पंचायत चुनाव के सिलसिले में इलाके में भ्रमण पर थीं। इसी दौरान देखने में आया कि मिर्जा चांदपुर में एक प्रत्याशी के दरवाजे पर रंगशाला सजकर तैयार थी। जब पुलिस ने पूछा तो पता चला कि चुनावी तैयारी में डांस व शराब का आयोजन रखा गया है। 
कुछ ही देर में शुरू होने जा रहा है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब जब्त कर ली और रंगशाला में तैयार कलाकारों को भी वहां से थाने ले आए। बाद में उन्हें मुचलके पर छोड़ दिया गया। एसओ अकराबाद के अनुसार इस संबंध में प्रत्याशी के परिजनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें