फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: सपा नेता के घर की पुलिस ने की कुर्की, मॉडल संग दुष्कर्म का है आरोप

Sun, 24 Sep 2023 04:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सपा नेता कौशल दिवाकर के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर 23 जून को माडल की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें दोस्ती के नाम पर बेहोश कर दुष्कर्म और फिर मुंबई जाकर दुष्कर्म करने और परेशान करने का आरोप था। 
विज्ञापन
कुर्की आदेश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के क्वार्सी थाने में दर्ज मॉडल संग दुष्कर्म के मुकदमे के आरोपी सपा नेता कौशल दिवाकर के घर की पुलिस ने शुक्रवार देर शाम कुर्की कर ली। अदालत में कौशल की ओर से सरेंडर याचिका दायर है, जिस पर सुनवाई के लिए 26 तारीख नियत है। 

विज्ञापन


अदालत के आदेश के क्रम में शुक्रवार देर शाम कुर्की की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान पुलिस उसके घर से बेड, टीवी, अलमारी, बर्तन आदि सामान थाने ले आई। कौशल के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर 23 जून को माडल की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें दोस्ती के नाम पर बेहोश कर दुष्कर्म और फिर मुंबई जाकर दुष्कर्म करने और परेशान करने का आरोप था। 

कौशल की ओर से भी अपना पक्ष रखा गया। अदालत में जमानत अर्जी दायर की गई। मगर हाईकोर्ट तक उसकी अग्रिम जमानत खारिज हो गई। इधर, पुलिस ने मामले में न्यायालय से गैर जमानती वारंट के अलावा कुर्की आदेश प्राप्त कर लिया था। इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार के अनुसार अदालत से मिले आदेश के क्रम में शुक्रवार को आर्य नगर स्थित घर से कुर्की की प्रक्रिया पूरी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें