फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनस्थली से लौट रहे ग्रामीण से जहरखुरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौली के गांव तेवथू के ग्रामीण संग वनस्थली राजस्थान से लौटते समय जहरखुरानी हो गई। मोबाइल बंद होने पर पत्नी की शिकायत पर एसएसपी के निर्देश पर हरकत में आई सिविल लाइंस पुलिस ने ग्रामीण को खोज निकाला। ग्रामीण मानसरोवर के पास नशे की हालत में झूमता मिला। उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने अस्पताल में भरती कराया है।
विज्ञापन

सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार, अतरौली तेवथू की मंजू ने शुक्रवार दोपहर एसएसपी को शिकायत देते हुए बताया कि पति विनोद कुमार, बेटी साक्षी को प्रवेश दिलाने वनस्थली राजस्थान गए थे। बृहस्पतिवार रात में उनसे फोन पर वार्ता हुई कि वे बस में सवार हो गए हैं। सुबह तक अलीगढ़ पहुंच जाएंगे। इसके बाद फोन बंद हो गया। दोपहर तक फोन न लगने पर एसएसपी से शिकायत के बाद सीओ की अगुवाई में टीम सक्रिय हुई। जांच में दोपहर ढाई बजे तक विनोद की आखिरी लोकेशन राजस्थान में पाई गई। इसके बाद खोजा गया तो देर शाम विनोद मान सरोवर के पास नशे में मिले। विनोद को अस्पताल ले जाया गया। जांच में उसे जहरखुरानी का शिकार होना पाया गया है। माना जा रहा है कि बस में जहरखुरानों ने विनोद को बेहोश कर कुछ लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें