फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः पीएम कर रहे थे कटाक्ष, लग रहे थे जय श्रीराम के नारे

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुल संबोधन सुनते भाजपा प्रत्याशी ठा. जयवीर सिंह व अन्य।
विज्ञापन
जनपद में 35 स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैली (जन चौपाल) का आयोजन किया गया। इसमें 18 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाम लिए बिना सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर कटाक्ष किए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उस दौरान जय श्रीराम के नारे लगाए।
विज्ञापन

भाजपा महानगर के अंतर्गत आने वाले आठ मंडलों सहित जनपद में 35 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में रैली जैसा उत्साह था। ग्रामीण क्षेत्र के कुछ स्थानों पर तो वाहन से भी लोग लाए गए थे। सातों विधान सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अलग-अलग स्थानों पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कई बार अलीगढ़ का नाम लिया। कल्याण सिंह एवं राजा महेंद्र प्रताप का नाम श्रद्धा से लिया। डिफेंस कॉरिडोर और विश्वविद्यालय का उल्लेख भी किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित होकर नारे लगाएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कई बार अलीगढ़ का उल्लेख किया।
रैली जैसा नजारा
जन चौपाल में रैली जैसा नजारा देखने को मिला। मंडल के अलग-अलग क्षेत्र से लोगों को बुलाया गया था। अधिकतर चौपाल में 500 से लेकर 800 के बीच लोग मौजूद थे। बैठने के लिए कुर्सी, भोजन के पैकेट का इंतजाम था।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद...
नगर निगम के उपसभापति डॉ. मुकेश शर्मा, मनोज शर्मा, वीरेंद्र सिंह, अनिल सेंगर, मनोज शर्मा, मानव महाजन, यतेंद्र वाईके, मुकेश मदन वार्ष्णेय, मानवेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र तोमर, वीएस पॉल, सुशील मित्तल, पवन खंडेलवाल, शैलेंद्र गुप्ता, रीता राजपूत, डॉ. राजीव अग्रवाल, शकुंतला भारती, संजय गोयल, हिमांशु शर्मा, वैभव गौतम आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें