फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: अलीगढ़ आ रहे पीएम-सीएम और उप मुख्यमंत्री, इन कार्यक्रमों में करेंगे संबोधित

Tue, 02 Apr 2024 09:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ 5 अप्रैल को, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 4 अप्रैल को और पीएम मोदी 20 अप्रैल के बाद आ रहे हैं। डिप्टी सीएम महानगर में बूथ सम्मेलन करने आ रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री गभाना में जनसभा करेंगे।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में अब सियासी दिग्गजों की आवाजाही शुरू होने जा रही है। 4 अप्रैल को डिप्टी सीएम व 5 अप्रैल को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय हुआ है। डिप्टी सीएम महानगर में बूथ सम्मेलन करने आ रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री गभाना में जनसभा करेंगे। दोनों आयोजनों की तैयारियां संगठन ने शुरू कर दी हैं। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी की रैली 20 अप्रैल के बाद चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में होने के संकेत हैं।

विज्ञापन


जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष इंजी.राजीव शर्मा व जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला ने बताया कि प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य महानगर में बूथ स्तर के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम 4 अप्रैल को रामलीला मैदान में कराने की तैयारी है। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

इसी तरह 5 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गभाना में तहसील के सामने जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। इसे लेकर भी 2 अप्रैल को भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने आयोजन स्थल को देखा और वहां व्यवस्थाओं पर मंथन किया। वहीं पीएम की रैली 20 अप्रैल के बाद तय होगी। जिसे लेकर अभी समय मिलने का इंतजार बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें