नरेंद्र मोदी ने जुलाई 2018 में मन की बात के 46वें संस्करण में भी कवि गोपाल दास नीरज को याद किया था। नीरज को श्रद्धांजलि देते हुए कहा था कि पिछले दिनों हमें नीरज जी छोड़ कर चले गए। उनकी कविता में हमें आशा की झलक दिखाई देती थी। उनकी कविता तथा गीत बेहद ही प्रेरणादायक हैं। वह युवाओं के मन में जोश भर देते हैं, जिससे काम करने की गति दोगुनी हो जाती है। नीरज जी की एक विशेषता रही थी, आशा, भरोसा, दृढसंकल्प, स्वयं पर विश्वास। मैं नीरज जी को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं।