फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी सबसे ज्यादा झूठ बोलते हैं : शिवपाल

विज्ञापन
पत्रकारो से वार्ता करते प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पीएम मोदी सबसे ज्यादा झूठ बोलते हैं, तो ऐसे में उनके मंत्री कितने झूठ बोलते होंगे। इसका अंदाजा लगाना ज्यादा मुश्किल नहीं है।
विज्ञापन

वह बृहस्पतिवार को अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर स्थित एक होटल का उद्घाटन करने आए हुए थे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि चुनाव आते ही भाजपा को मंदिर-मस्जिद की याद आती है और चुनाव से पहले देश-प्रदेश में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ देती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को किसानों की मांगें मान लेनी चाहिए। पार्टी किसानों के साथ है।
उनके साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। शिवपाल ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी छोटी-छोटी पार्टियों व राष्ट्रीय पार्टी से गठबंधन करेगी। वह उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे। शिवपाल ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य व अध्यक्ष पद पर पार्टी प्रत्याशी उतारेगी। पत्रकारवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष रक्षपाल सिंह, प्रदेश महासचिव सुभाष लोधी, जिला अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह, महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद, मजहर उद्दीन आदि मौजूद रहे। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत मथुरा रोड स्थित अहमदपुर पर किया गया।
विज्ञापन

पत्रकारों के आने से पहले चले गए शिवपाल
शिवपाल सिंह यादव ने अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर स्थित एक होटल का उद्घाटन किया। दोपहर तीन बजे इसी होटल में उनकी पत्रकार वार्ता भी थी, लेकिन वह वक्त से पहले वहां से चले गए। शिवपाल यादव के अचानक चले जाने के सवाल पर पार्टी पदाधिकारियों ने एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ा। बहरहाल, उन्होंने विष्णुपुरी में पत्रकारों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें