फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने घमंडी इमरान खान का सिर झुकाया, मिराज उड़ाकर सिखाया सबकः दिनेश शर्मा

Wed, 27 Feb 2019 07:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सूबे के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को अलीगढ़ के गांव हरदोई में राजकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज के निर्माण से खादर इलाके की बच्चियों को व्यावसायिक शिक्षा हासिल करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। रोजगार परक शिक्षा अब यहीं मिलेगी। इससे छात्राएं स्वावलंबी बनेंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अतरौलिया बोर्ड खत्म कर दिया है।

विज्ञापन


नकल के गढ़ के चलते अतरौलिया बोर्ड के रूप में चर्चित अतरौली के नकल माफियाओं पर उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा जमकर बरसे। कहा कि एक बोर्ड प्रयागराज में चलता है दूसरा अतरौलिया बोर्ड था जिसे हमारी सरकार ने ध्वस्त किया। अतरौली के माथे से नकल का धब्बा धोने का काम किया है। हाईटेक तकनीक से प्रशासन ने नकल रोकी। पूर्व की सरकारों में नकल के टेंडर उठते थे। सऊदी अरब में बैठा व्यक्ति अतरौली के परीक्षा केंद्र पर पेपर दे रहा होता था। तबेलों में परीक्षा केंद्र बना दिए जाते थे। पढ़ने वाले छात्र की कॉपी बिना पढ़े लिखे छात्र की कॉपी के साथ लगा दी जाती थी। नकल रोकने के लिए छात्र, शिक्षक व केंद्र व्यवस्थापक को जेल नहीं भेजा बल्कि सीधे नकल माफिया को टारगेट किया। आगे और सख्ती देखने को मिलेगी। डिग्री कॉलेजों में भी सीसीटीवी कैमरे व वॉइस रिकॉर्डर लगाए जाएंगे। उनके लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाकर इंटरनेट से कैमरे कनेक्ट किए जाएंगे। 

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख केहर सिंह राजपूत, चेयरमैन पवन वर्मा, मनोज कुमार पूर्व प्रमुख, भरत राजपूत, महेश सूर्यवंशी, भूरी सिंह यादव, रामप्रसाद बघेल, सियाराम शाक्य, प्रेम सिंह यादव, डॉ. पुष्पेंद्र लोधी, यज्ञपाल लोधी, पूरन सिंह ब्रह्मचारी, राहुल शर्मा, यतेंद्र वर्मा, रवेंद्र रावत, दीपक कुमार, बादाम सिंह यादव, राजन प्रधान, यशपाल यादव, जयेश शर्मा, दीपक लोधी आदि थे।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

पीएम मोदी ने घमंडी खान का सिर झुकाया

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि घमंडी खान (इमरान खान) का सिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झुका दिया है। पुलवामा की घटना का बदला लेकर हमने दिखा दिया। लातों के भूत बातों से नहीं मानते पाकिस्तान के पीएम इमरान खान पर यह बात सटीक बैठती है। पहले पाकिस्तान हमारे सैनिकों को मार देता था तो हमारे यहां की सरकार शांति के लिए कबूतर उड़ाती थी। लेकिन इस बदले भारत की मोदी सरकार ने मिराज उड़ाकर पाकिस्तान को सबक सिखाया है कि वह या तो आतंकियों को पनाह देना बंद करे वरना परिणाम भुगतने को तैयार रहे। आज का दिन गर्व का दिन है। पाकिस्तान समझ ले हमारे 45 मारे गए तो उसके साढ़े चार सौ मरेंगे। सेना पर हमें गर्व है। शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, छर्रा विधायक रवेंद्रपाल सिंह, शहर विधायक संजीव राजा ने भी संबोधित किया। 

स्कूलों में छात्र न मिले तो रद्द होगी मान्यता
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि डीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जा रही है। वह स्कूलों की चेकिंग करेगी। जिन स्कूलों में क्लास चलती हुई नहीं मिलेगी उन स्कूलों की मान्यता रद्द की जाएगी। धंधेबाज अब भी सुधर जाएं वरना रासुका लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें