महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर समिति की ओर से माडर्न गार्डन में महारानी अहिल्याबाई की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा ब्रज क्षेत्र उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने फोन पर अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने काशी विश्वनाथ में अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का लोकार्पण कर बघेल समाज को गौरवान्वित किया।
अध्यक्षता स्वामी मेघानंद व संचालन सुरेंद्र शास्त्री ने किया। संयोजक जवाहर लाल बघेल ने धनगर जाति का प्रमाण पत्र व अति पिछड़ों की वर्गीकरण की मांग की। मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, ठा. श्योराज सिंह, शिवनारायण शर्मा, सुनील कौशल महाराज, सतीश नायक आदि मौजूद रहे। इस दौरान दौड़ प्र्रतियोगिता भी हुई, जिसमें पूर्णिमा शर्मा, पायल शर्मा, अमित चौधरी व शिवम सारस्वत प्रथम स्थान पर रहे।
पीएम कॉलेज ऑफ एजूकेशन में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। शुभारंभ महाविद्यालय संस्थापक अजीत सिंह तोमर ने महारानी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। प्राचार्या डॉ. विनीता प्रकाश ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी सुनाई गई। मौके पर मीना तोमर, निशा आर्य, डॉ. लोकेश तोमर, जमील अशरफ, डॉ. लोकेंद्र सिंह, डॉ. निम्मी सिंह, डॉ. नीरेश कुमार, रंजना वार्ष्णेय, कल्पना रानी, संगीता सिंह, नीतू तोमर, दीपक शर्मा, मुनेश कुमार, अमित कुमार, आरके चौहान आदि मौजूद रहे।
एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने महारानी अहिल्याबाई के चित्र पर माल्यार्पण किया। सपा नेताओं ने सासनी गेट स्थित महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां गोष्ठी में सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी, अज्जू इशहाक, प्रशांत वाल्मीकि, अश्वनी शर्मा, मुकेश महेश्वरी, महानगर महासचिव मनोज यादव ने विचार व्यक्त किए। मौके पर अशोक यादव, नीलाभ भार्गव आदि मौजूद रहे।
क्वार्सी स्थित सपा कार्यालय पर अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। मौके पर जिला अध्यक्ष गिरीश यादव, उपाध्यक्ष अहमद सईद, विजय प्रजापति, विनोद सविता, विजेंद्र यादव, भूदेव सिंह, चौधरी रामवती सिंह आदि मौजूद रहे। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आनंद बघेल ने सासनीगेट चौराहा स्थित अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर अजय बघेल, रामवीर बघेल, डॉ. राजेंद्र सिंह, संदीप सागर आदि मौजूद रहे।