फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज: नए भवन का गिर रहा प्लास्टर, उसी में पढ़ रहे बच्चे, मंडरा रहा हादसे का खतरा

Sun, 12 Jul 2026 05:43 PM IST
Chaman Kumar Sharma इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

अमर उजाला टीम ने कॉलेज की पड़ताल की। इसमें कई गंभीर खामियां सामने आईं। दोपहर 12 बजे कमरा नंबर-18 में 10-ए के छात्रों की भूगोल विषय की कक्षा थी। क्लास में दो छात्र थे लेकिन यहां कोई शिक्षक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
बच्चों के सिर के ऊपर उखड़ा छत का प्लास्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में छात्रों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। नए भवन की छत से प्लास्टर गिरने के बावजूद इसमें कक्षाओं का संचालन जारी है, जिससे हादसे का खतरा मंडरा रहा है। कई कक्षाओं में छात्र 12 बजे तक शिक्षकों का इंतजार करते रहे जबकि शिक्षक बातचीत में व्यस्त थे। 

विज्ञापन


11 जुलाई को अमर उजाला टीम ने कॉलेज की पड़ताल की। इसमें कई गंभीर खामियां सामने आईं। दोपहर 12 बजे कमरा नंबर-18 में 10-ए के छात्रों की भूगोल विषय की कक्षा थी। क्लास में दो छात्र थे लेकिन यहां कोई शिक्षक नहीं पहुंचा। कमरा नंबर-20 में भी कक्षा 10-सी के दो छात्र मिले, जिन्हें विज्ञान पढ़ना था, लेकिन यहां भी शिक्षक नहीं आए। कमरे में तीन दिन से बिजली नहीं आ रही है। गर्मी से छात्र परेशान थे। 

कमरा नंबर-21 में 10-डी के चार छात्र थे, जो शिक्षक का इंतजार कर रहे थे। छात्रों ने बताया कि कला विषय की कक्षा थी। नए भवन में कक्षा-आठ के दो छात्र थे, जिन्हें संस्कृत शिक्षक पढ़ा रहे थे। कुल 40 छात्र पंजीकृत थे। इसी तरह अन्य कमरों में 20-25 फीसदी छात्रों की उपस्थिति थी।

जिन कक्षाओं में छात्रों को पढ़ाने शिक्षक नहीं गए, उनसे पूछताछ की जाएगी। अब कक्षाओं का निरीक्षण करेंगे। कर्मचारियों के पद रिक्त हैं, जिससे साफ-सफाई में दिक्कतें आ रही हैं। - लक्ष्मी रमन गुप्ता, प्रधानाचार्य, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

शुद्ध पेयजल का टोटा
स्मार्ट सिटी योजना के तहत कॉलेज में 2017-18 में आरओ और चिलर प्लांट लगाया गया था। इससे 200 लीटर प्रति घंटा पानी मिलता था। देखरेख के अभाव में 2022 में खराब हो गया। उसके बाद से अभी तक इसे ठीक नहीं कराया गया। सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। क्लास रूम में धूल और कूड़े जमा थे। हाल ही में बने शौचालय के रास्ते में झाड़ियां उग आई हैं। दूसरे शौचालय पर ताला लटका है। इससे छात्र को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खेल मैदान में जलभराव, उगी घास
कॉलेज के खेल मैदान में जलभराव हो गया है। पानी से बदबू आ रही है। मच्छर पनपने लगे हैं। प्रधानाचार्य कक्ष के सामने बास्केटबॉल कोर्ट है, जहां बड़ी-बड़ी घास उग आई है।

प्रयोगशाला सहायक नहीं
कॉलेज में प्रयोगशाला सहायक के चार पद रिक्त हैं, जो लंबे समय से खाली है। भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के शिक्षकों ने कहा कि प्रयोगशाला सहायक के न होने से काफी दुश्वारी होती है। उन्हें खुद ही सामान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें