फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कठपुला से बच्ची को उठाया, ऑटो में की दुष्कर्म की कोशिश, जनता ने पकड़ कर पीटा

Mon, 27 Mar 2023 12:07 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

12 वर्ष की बच्ची को एक ऑटो चालक कठपुला से बरगलाकर अपने साथ ले गया और जीटी रोड पर एलमपुर के पास सड़क सहारे ऑटो में ही दुष्कर्म की कोशिश की। शोर पर उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की। 
विज्ञापन
दुष्कर्म की कोशिश - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र में कठपुला से नाबालिग बच्ची को ऑटो चालक ने अगवा कर एलमपुर गड़िया के पास ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। समय रहते बच्ची के शोरशराबे पर एकत्रित पब्लिक ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


आरोपी के दूसरे समुदाय से जुड़ा होने की सूचना पर पूर्व मेयर भी पीड़ित बच्ची के समर्थन में थाने पहुंच गईं और कार्रवाई की मांग को लेकर अधिकारियों से बातचीत की। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण व अन्य कार्रवाई के लिए चाइल्ड लाइन को सौंपा गया है।

मूल रूप से पटना बिहार का एक परिवार कठपुला पर झुग्गी में रहता है। इसी परिवार की 12 वर्ष की बच्ची को रविवार शाम एक ऑटो चालक कठपुला से बरगलाकर अपने साथ ले गया और जीटी रोड पर एलमपुर के पास सड़क सहारे ऑटो में ही दुष्कर्म की कोशिश की। शोर पर उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की। बच्ची की चीख पुकार पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और आरोपी को दबोचकर बच्ची को बचाया गया। 
विज्ञापन


पब्लिक ने आरोपी को जमकर पीटा। खबर पर लोधा व बन्नादेवी दोनों थानों की पुलिस पहुंच गई। आरोपी को बच्ची सहित थाने लाया गया। इस सूचना पर पूर्व मेयर शकुंतला भारती आदि लोग भी थाने आ गए। पीड़ित परिवार के समर्थन में कार्रवाई की मांग करने लगे। जहां अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत किया। 

इस बीच चाइल्ड लाइन को बुलाया गया और बच्ची को उनके सुपुर्द कर मेडिकल आदि की कार्रवाई होने तक उसे चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया गया। इस मामले में एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि मामले में आरोपी मछली वाली गली सराय रहमान के सलमान को गिरफ्तार कर अपहरण व दुष्कर्म की कोशिश में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा चौकी प्रभारी की ओर से लिखा गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

नहीं मिला बच्ची का परिवार, पुलिस बनी वादी
इस घटना में बच्ची ने पूछताछ के आधार पर बताया कि उसका परिवार कठपुला के पास ही झुग्गी में रहता है। मगर पुलिस को तलाशने पर परिवार नहीं मिला है। इस आधार पर पुलिस के रसलगंज चौकी प्रभारी संजीव कुमार की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। अब बच्ची ने किस आधार पर परिवार के कठपुला पा रहने की जानकारी दी है। इसकी तस्दीक करने में देर रात तक एक टीम लगी थी। कठपुला पर रहने वाले भिच्छू परिवारों व आसपास के अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही  थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें