फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः काला फीता बांधकर काम कर रहे फार्मासिस्ट

विज्ञापन
पं. दीनदयाल चिकित्सालय में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करते फार्मेसिस्ट। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
बीस सूत्री मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के फार्मासिस्ट काला फीता बांधकर अस्पताल एवं स्वास्थ्यकेंद्रों पर काम कर रहे हैं। मंगलवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय, मलखान सिंह जिला अस्पताल सहित जनपद के सीएचसी एवं पीएचसी पर फार्मासिस्ट लगातार तीसरे दिन काला फीता बांधकर काम किया।
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला मंत्री मुकेश गुप्ता ने कहा कि ड्यूटी लिस्ट में स्पष्ट रूप से लिखा है कि डॉक्टर की अनुपस्थिति में फार्मासिस्ट इंचार्ज होता है। प्रभार भत्ता 75 रुपये बढ़ाकर 750 रुपये किया जाए। कुछ दवाओं को लिखने की विधिक मान्यता दी जाए। मांगे पूरी नहीं हुई तो 9 दिसंबर से दो घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें