मयूर शर्मा। मंगलायतन विवि के पूर्व छात्र
- फोटो : CITY OFFICE
उत्तर प्रदेश के विभन्न जिलों के फार्मासिस्टों ने समूह बनाकर जन सेवा करने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी है। मंगलायतन विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र मयूर शर्मा ने इस संबंध में मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र भेजकर सेवा देने की मांग की है।
मयूर शर्मा ने पत्र में कहा है कि सभी फार्मासिस्ट उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल से रजिस्टर्ड हैं। इनमें से कई छात्र मंगलायतन विश्वविद्यालय से पढ़े हैं। संकट की इस घड़ी में सभी देश सेवा करना चाहते हैं। ऐसे में सरकार जिस हालात में चाहे जिम्मा सौंप सकती है। इसके एवज में मेहनताना और नौकरी दोनों की ही अपेक्षा नहीं है।
मयूर शर्मा वृंदावन के रहने वाले हैं, जब कि उनके साथी शुभम सिंह सोनभद्र, मोनिका सिंह मिर्जापुर, रोशन दुबे प्रयागराज, अंकित सारस्वत अलीगढ़, रिंकू बरेली, विपिन यादव सिकंदराराऊ, मोहम्मद ताबिश अलीगढ़, रोहित प्रयागराज, गणेश लाल बनारस, अनुज ठाकुर फरीदाबाद, आकाश गर्ग मथुरा, प्रभात दीक्षित पीलीभीत, जगदीप सिंह मथुरा, अंकित जैन एटा, प्रखर दीक्षित कासगंज, राहुल मथुरा, गिरेंद्र वीर सिंह अलीगढ़ व अभिषेक फौजदार अलीगढ़ में रहते हैं।