फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पेट्रोल पंप सेल्समैन से रात में लूट, तीन गिरफ्तार

Mon, 29 Apr 2024 04:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नगौला स्थित पेट्रोल पंप पर रात करीब सवा बारह बजे बाइक सवार एक युवक अपनी बाइक में 2100 रुपये का पेट्रोल डलवाने पहुंचा। उसके दो साथी पंप के बाद सडक़ सहारे खड़े थे। इसी बीच उसने इशारा कर अपने दोनों साथी बुला लिए और सेल्समैन पर तमंचा तान दिया। इसके बाद उससे धमकाकर 12 हजार 600 रुपये लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद नेशनल हाईवे स्थित गांव नगौला के पास पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 27 अप्रैल रात बदमाशों ने लूट कर ली। इस घटना की खबर पर हरकत में आई पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए तीनों बदमाश रठगवां के पास दबोच लिए। तीनों को पूछताछ व माल बरामदगी के बाद 28 अप्रैल दिन में जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


हुआ यूं कि नगौला स्थित पेट्रोल पंप पर रात करीब सवा बारह बजे बाइक सवार एक युवक अपनी बाइक में 2100 रुपये का पेट्रोल डलवाने पहुंचा। उसके दो साथी पंप के बाद सडक़ सहारे खड़े थे। इसी बीच उसने इशारा कर अपने दोनों साथी बुला लिए और सेल्समैन पर तमंचा तान दिया। इसके बाद उससे धमकाकर 12 हजार 600 रुपये लूटकर भाग गए। सेल्समैन ने सबसे पहले ये सूचना पंप स्वामी झम्मन लाल अग्रवाल को दी। वे मौके पर आए और पुलिस बुला ली। पुलिस जांच में पूरी घटना सीसीटीवी में कैद पाई गई।

इसके बाद पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू की तो मुखबिर की सूचना पर रठगवां के पास से तीन बदमाश दबोच लिए गए। ये तीनों सीसीटीवी में कैद फुटेज से पहचान लिए गए। तीनों ने अपने नाम बुलंदशहर अहमदगढ़ कल्यानपुर निवासी हाल मौलाना आजाद नगर क्वार्सी निवासी उम्रदराज, मौलाना आजाद नगर का ही गुफरान व अल्लेहपुर चंदपा हाथरस का फरमान बताया। तीनों से लूट में प्रयुक्त बाइक यामाहा एफजैड व लूटी गई रकम में से 3700 रुपये, तमंचा आदि बरामद किए गए। सीओ तृतीय एएसपी अमृत जैन के अनुसार तीनों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें