फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मालिकों ने पैर खींचे

Tue, 09 May 2017 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों की जांच जारी है। सोमवार को दो पेट्रोल पंपों की जांच की गई। दोनों में सब ठीक मिला है। दूसरी ओर पंप संचालक बैकफुट पर आ गए हैं। उन्होंने डिपो से ईंधन नहीं उठाने का ऐलान वापस ले लिया है। सभी पंपों पर सोमवार शाम से ईंधन आने लगा है। जानकारों की मानें तो प्रशासन के सख्त रुख से पंप संचालक पीछे हट गए हैं। 
विज्ञापन


जिलापूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि मैरिस रोड स्थित सुधीर फिलिंग स्टेशन में चार यूनिटें लगी हैं। जिसमें 16 नाजिल हैं। इनमें 3 नाजिल बंद मिले हैं। जांच में सभी नाजिलों से पांच पांच लीटर ईंधन भरा करा देखा गया। सभी से सही मात्रा में ईंधन निकला। सभी यूनिटों के पल्सर बोर्ड और दूसरे उपकरण भी खोले गए। पंप संचालक ने बताया कि तीन नाजिल तकनीकी खराबी के चलते बंद हैं। इसके बाद टीम राणा ऑटोमोबाइल्स जीटी रोड पर पहुंची। यहां पर चार यूनिटों में आठ नाजिल हैं।

जिसमें खराबी के कारण एक बंद है। आठों नाजिल चेक किए गए। ईंधन की मात्रा सभी में ठीक निकली। इनके पल्सर बोर्ड भी ठीक मिले हैं। दोनों पंपों की जांच में कोई भी अनियमितता नहीं मिली है। अलीगढ़ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय मंगल ने बताया कि सभी पंप संचालक डिपो से ईंधन उठाएंगे और काम यथावत रहेगा। प्रशासन को जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि मंगलवार से जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी और एक दिन में कम से कम तीन पंप चेक किए जाएंगे। 
विज्ञापन


सूखने लगे थे पेट्रोल पंपों के टैंक
सोमवार दोपहर मीनाक्षी टॉकीज के पास स्थित नौरंगराय जैन पेट्रोल पंप की डीजल की एक यूनिट में तेल खत्म हो गया था। इसी तरह से जमालपुर, अनूपशहर रोड, तस्वीर महल सहित कुछ अन्य स्थानों के पंपों पर भी ईंधन खत्म हो गया था लेकिन शाम से ही इन पंपों पर ईंधन आने लगा था। 

पूर्व विधायक के पंप की मशीनें सीज
सोमवार को एसडीएम सासनी जयप्रकाश और सीओ सिटी आरके गौतम के नेतृत्व में कई विभागों की टीम ने अलीगढ़ रोड पर मंगलायतन के निकट हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अधिकृत पेट्रोल पंप कमलकांत ऑटोमोबाइल्स पर छापेमारी की। पंप पर लगी दो डीजल और एक पेट्रोल की मशीन को सीज करा दिया गया, जबकि एक पेट्रोल और एक डीजल की मशीन चालू छोड़ी है। एसडीएम जयप्रकाश ने बताया कि तीन मशीनों की जांच-पड़ताल के दौरान चिप में एक्स्टर्नल तार बाहर की तरफ निकले हुए मिले, जिनका संबंध मशीनों की फीडिंग से बताया गया है। अधिकारियों ने बताया यह पेट्रोल पंप ठा. रामवीर सिंह और पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल की साझेदारी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें