प्रवीन वार्ष्णेय निवासी सराय हकीम
- फोटो : CITY OFFICE
रूस - यूक्त्रस्ेन युद्ध के कारण अब आकर जिले में पेट्रोल और डीजल का संकट होने लगा है। एस्सार और रिलायंस के अधिकांश पेट्रोल पंप तो पहले से ही बंद हैं। पिछले सप्ताह से एचपीसीएल के पंपों पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति अन्य दिनों की तुलना में कम हो रही है। जिसके कारण एक से डेढ़ दिन बाद ही इन पंपों पर तेल की आपूर्ति हो रही है। वह भी मांग की तुलना में कम है।
अलीगढ़ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय मंगल गुप्ता ने बताया कि पिछले सप्ताह से एचपीसीएल के पंपों पर कम आपूर्ति की जा रही है। पिछले दिनों बीसीएल के पंपों पर दिक्कत आई थी, लेकिन अब स्थिति सामान्य है। इंडियन आयल कंपनी के पंपों पर किसी भी तरह की कमी नहीं है। रूस की कंपनियों से इंडियन आयल को पूर्व की भांति कच्चा तेल मिल रहा है। जबकि देश की अन्य कंपनियों को तेल देने से मना कर दिया है। इस कारण संकट बढ़ गया है।
जिले में पेट्रोल पंपों की स्थिति
-एचपीसीएल के 35 पंप
-बीपीसीएल के 42 पंप
-आईओसीएल के 80 पंप
- एस्सार के 35 पंप
- रिलायंस के 3 पंप
शाम के समय रामघाट रोड स्थित एचपीसीएल के पेट्रोल पंप पेट्रोल के लिए गया था। सेल्स मैन ने पेट्रोल स्टाक में न होने की बात कहकर तेल देने से इंकार कर दिया। बाद में आईओसीएल के पंप पर ही पेट्रोल उपलब्ध रहा।
नीलकमल शर्मा, संजय गांधी कॉलोनी
माल गोदाम पर कार में डीजल पड़वाने के लिए गया था। पंप खुला हुआ था, लेकिन डीजल नहीं था। बाद में बीपीसीएल के पंप पर ही डीजल मिला।
प्रवीन वार्ष्णेय, सराय हकीम