फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी: आज 39 केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा, बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद मिलेगी एंट्री

Sun, 01 Nov 2026 01:48 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

25 अक्तूबर और 30 अक्तूबर के बाद तीसरे चरण में 1 नवंबर को पीईटी परीक्षा होगी। अलीगढ़ में 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी अभ्यार्थियों का बायोमीट्रिक सत्यापन होगा, उसके बाद एंट्री मिलेगी।
विज्ञापन
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 1 नवंबर को अलीगढ़ जिले के 39 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और द्वितीय पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी। इससे पहले 25 अक्तूबर और 30 अक्तूबर को को परीक्षा हुई थी।

विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी नगर संगीता देवी ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यार्थियों की सघन चेकिंग की जाए। समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने वाले सभी अभ्यार्थियों का बायोमीट्रिक सत्यापन कर उन्हें परीक्षा में शामिल कराया जाए। उधर,पीईटी में रविवार को शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज ने अतिरिक्त बसें चलाने की व्यवस्था की है। रेलवे भी विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें