परीक्षाएं तीन पालियों में सुबह 8:00 से 10:30, 11:30 से दोपहर 2:00 और दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे तक होंगी। विवि कैंपस में यूजी प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 नवंबर से नौ दिसंबर तक चलेंगी।
अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के यूजी और पीजी विषम सेमेस्टर का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय ने 14 अक्तूबर को जारी अनंतिम कार्यक्रम पर 22 अक्तूबर तक आपत्तियां मांगी थीं। इनके निस्तारण के बाद अब संशोधित कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।
विज्ञापन
पीसी बागला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह छौंकर ने बताया कि यदि किसी छात्र के दो प्रश्नपत्र एक ही पाली में पड़ रहे हों या कोई पेपर छूट गया हो, तो वे विश्वविद्यालय की बेवसाइट पर दो नवंबर तक ईमेल पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। वहीं विश्वविद्यालय समन्वयकों व संयोजकों को भी पेपर कोड या शीर्षक में त्रुटि होने पर दो नवंबर तक लिखित सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि परीक्षाएं तीन पालियों में सुबह 8:00 से 10:30, 11:30 से दोपहर 2:00 और दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे तक होंगी। विवि कैंपस में यूजी प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 नवंबर से नौ दिसंबर तक चलेंगी। संबद्ध महाविद्यालयों में यूजी प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 नवंबर से 24 दिसंबर और पीजी प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 नवंबर से 23 दिसंबर तक होंगी। संशोधित कार्यक्रम देखने के लिए यहां क्लिक करें.. विषम सेमेस्टर का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम
ये रहेगा परीक्षा कार्यक्रम
16 नवंबर : कैंपस में यूजी की परीक्षाएं शुरू।
17 नवंबर : कॉलेजों में यूजी की परीक्षाएं प्रारंभ।
30 नवंबर : संबद्ध कॉलेजों में पीजी परीक्षाएं शुरू।
02 नवंबर : परीक्षा कार्यक्रम पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख।