फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RMPSU: बीएड पाठ्यक्रम के लिए मिलेगी स्थायी मान्यता, करनी होंगी औपचारिकताएं पूरी

Sun, 07 Dec 2025 03:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जिन महाविद्यालयों की बीएड पाठ्यक्रम में अस्थायी मान्यता है, उनके प्रबंधक ऑफलाइन माध्यम से स्थायी मान्यता के लिए पत्रावली सभी औपचारिकताएं पूरी करके जमा करनी होगी, जिससे स्थायी मान्यता प्रदान किए जाने के लिए औपचारिकताएं पूर्ण की जा सकें।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्याल अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) से संबद्ध अलीगढ़, हाथरस, एटा व कासगंज के जिन महाविद्यालयों की बीएड पाठ्यक्रम में अस्थायी मान्यता है, उन्हें अब स्थायी मान्यता मिलेगी। 

विज्ञापन


विवि के कुलसचिव वीके सिंह ने बताया कि जिन महाविद्यालयों की बीएड पाठ्यक्रम में अस्थायी मान्यता है, उनके प्रबंधक ऑफलाइन माध्यम से स्थायी मान्यता के लिए पत्रावली सभी औपचारिकताएं पूरी करके 15 दिसंबर तक विश्वविद्यालय में जमा करा सकते हैं, जिससे स्थायी मान्यता प्रदान किए जाने के लिए बीएड शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए 10 मई से पहले औपचारिकताएं पूर्ण की जा सकें। 

आठ परीक्षा केंद्रों पर मिलीं खामियां, केंद्र बदलेंगे
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) की परीक्षाओं के लिए बने केंद्रों पर 8 दिसंबर को खामियां मिलीं, तो केंद्र बदल जाएंगे। विवि के परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि 4 और 5 दिसंबर को हुई स्नातक और परास्नातक के विषम सेमेस्टर की परीक्षा में कई केंद्रों पर खामियां मिली थीं। इन केंद्रों को बदल दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें