प्रयागराज से नई दिल्ली और नई दिल्ली से प्रयागराज तक के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन का प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, चिपियाना बुजुर्ग, नई दिल्ली तक संचालन होगा और दोनों तरफ से ठहराव रहेगा।
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज से नई दिल्ली और नई दिल्ली से प्रयागराज तक के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया है। इनको अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 02417/ 02418 प्रयागराज-नई दिल्ली एवं गाड़ी संख्या 02275/ 02276 प्रयागराज-नई दिल्ली विशेष गाड़ियों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है।
प्रयागराज से गाड़ी संख्या 02417 शनिवार और सोमवार को संचालित होगी। नई दिल्ली से गाड़ी संख्या 02418 का संचालन रविवार और मंगलवार को होगा। उन्होंने बताया कि इन गाड़ियों का प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, चिपियाना बुजुर्ग, नई दिल्ली तक संचालन होगा और दोनों तरफ से ठहराव रहेगा।